भारत

VIDEO: डीजे बंद कराने पर दूल्हा-दुल्हन बैठे धरने पर, पुलिस पर ही लगा दिए ये आरोप

jantaserishta.com
8 April 2023 10:00 AM IST
VIDEO: डीजे बंद कराने पर दूल्हा-दुल्हन बैठे धरने पर, पुलिस पर ही लगा दिए ये आरोप
x
वरिष्ठ अधिकारियों के आश्वासन के बाद ही वे लोग मौके से विवाह घर को लौटे।
रतलाम (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में डीजे बजने से रोकने पर विवाद इतना बढ़ गया कि दूल्हा-दुल्हन अपने नाते रिश्तेदारों के साथ ही थाने पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। पीड़ित पक्ष ने पुलिस जवानों पर अभद्रता का भी आरोप लगाया है।
मामला यहां की रेलवे कॉलोनी क्षेत्र का बताया जा रहा है। औद्योगिक थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस इलाके के एक मैरिज गार्डन में अजय सोलंकी और सीमा की शादी हो रही थी, इस दौरान डीजे भी बज रहा था। रात्रि गश्त पर निकले दो पुलिस जवानों ने जोर से बज रहे डीजे की आवाज कम कराने की बात कही, जिस पर पुलिस जवानों और समारोह स्थल पर मौजूद लोगों के बीच विवाद भी हुआ।
शादी समारोह में मौजूद लोगों का कहना है कि दोनों पुलिस जवानों ने पहले तो डीजे को लेकर विवाद किया और उसके बाद महिलाओं से अभद्रता की, इससे नाराज दूल्हा-दुल्हन सहित तमाम लोग जीआरपी थाने पहुंचे, फिर वहां से औद्योगिक थाने गए। देर रात तक दूल्हा-दुल्हन सहित तमाम लोग धरने पर बैठे रहे और वरिष्ठ अधिकारियों के आश्वासन के बाद ही वे लोग मौके से विवाह घर को लौटे।
औद्योगिक थाना क्षेत्र के प्रभारी राजेंद्र वर्मा ने मीडिया को बताया है कि हनुमान जयंती के मौके पर पुलिस दल हर तरफ गश्त कर रहे थे और औद्योगिक क्षेत्र में डीजे की आवाज तेज होने पर उसे बंद कराने यह जवान पहुंचे थे, पीड़ित पक्ष की शिकायत लिखित पर ले गई ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story