भारत

शादी पोस्टपोन: मेकअप के बाद ICU में भर्ती दुल्हन, हिरासत में ब्यूटीशियन

jantaserishta.com
3 March 2023 5:27 PM IST
शादी पोस्टपोन: मेकअप के बाद ICU में भर्ती दुल्हन, हिरासत में ब्यूटीशियन
x

DEMO PIC 

जानें पूरा मामला.
हासन (कर्नाटक) (आईएएनएस)| कर्नाटक के हासन में मेकअप के बाद युवती का चेहरा इस कदर बिगड़ गया, कि उसे इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में भर्ती कराना पड़ा। वहीं उसकी शादी पोस्टपोन हो गई। मामले सामने आने पर ब्यूटीशियन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
हासन के अरसीकेरे शहर में हुई यह घटना शुक्रवार को सामने आई। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता जजूर गांव की रहने वाली है।
पीड़िता ने 10 दिन पहले कस्बे के गंगाश्री हरबल ब्यूटी पार्लर एंड स्पा में अपना मेकअप करवाया था। मेकअप के बाद पीड़िता का चेहरा सूज गया।
ब्यूटीशियन गंगा ने पीड़िता को बताया कि उसने नए तरह के मेकअप प्रोडक्ट्स उसके चेहरे पर लगाए है। मेकअप के बाद पीड़िता को एलर्जी हो गई। मामला सामने आने के बाद, उसकी शादी पोस्टपोन कर दी गई है।
अरसीकेरे सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story