भारत
दुल्हन प्रेमी के साथ फरार, शादी के पांच दिन बाद बदली नीयत
jantaserishta.com
1 May 2024 7:12 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर से एक हैरान कर देने वाला सामने आया है। जहां शादी के पांच दिन बाद ही एक दुल्हन अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर फरार हो गई। जब यह बात उसके दूल्हे को पता चली तो वह दंग रह गया। जानकारी के मुताबिक अभी युवती की विदाई नहीं हुई थी। उधर, लड़की के घर वालों ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है।
ये मामला सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जानकारी के मुताबिक यहां की रहने वाली एक लड़की की शादी सिकरीगंज थाना क्षेत्र के एक युवक के साथ तय हुई थी। 21 अप्रैल को शुभ मुहूर्त में धूमधाम के साथ दोनों की शादी हुई। लड़की के पिता ने बताया कि उनके यहां शादी के 10 दिन बाद दुल्हन की विदाई करने का रिवाज है। सोमवार यानी 30 अप्रैल को विदाई होनी थी। इसे लेकर घर पर सारे कार्यक्रम चल रहे थे। जब परिजन युवती को लेने कमरे में पहुंचे तो वह गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद जब पता नहीं चला तो परिजन थाने पहुंचे और गांव के ही एक युवक पर भगाने का आरोप गया।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि गांव के ही विनय यादव नाम का युवक बेटी को काफी समय से परेशान करता था। जब उसे पता चला कि लड़की की शादी कहीं और तय हो गई है तो वह इससे नाराज हो गया और धमकी दी थी। उसी ने युवती को अपने साथ भगाया है। इस मामले में सीओ गीडा अनुराग सिंह ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर के आधार पर युवक वियन यादव के खिलाफ पुलिस ने आरोपी युवक विनय यादव के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने युवक-युवती को हिरासत में ले लिया है।
Tagsगोरखपुरगोरखपुर न्यूज़यूपी न्यूज़उत्तरप्रदेश न्यूज़दुल्हन प्रेमी के साथ फरारप्रेमीGorakhpurGorakhpur NewsUP NewsUttar Pradesh Newsbride absconding with loverlover
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





