भारत

शादी के फौरन बाद दुल्हन रफूचक्कर, दूल्हे से ₹2 लाख की ठगी

jantaserishta.com
15 Jun 2025 10:53 AM IST
शादी के फौरन बाद दुल्हन रफूचक्कर, दूल्हे से ₹2 लाख की ठगी
x
जानें पूरी स्टोरी.
राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक शादी के नाम पर ठगी का शिकार हो गया. कोर्ट और मंदिर में शादी के महज एक घंटे बाद ही दुल्हन ने दूल्हे और उसके परिवार को चकमा देकर गहने और नकदी समेत फरार हो गई. पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने दुल्हन सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है.
पीड़ित युवक रामगोपाल वर्मा निवासी (बांकपुरा गांव) ने बताया कि उसकी शादी के लिए दलाल गोकूल वर्मा निवासी महाबल गांव, थाना कालीपीठ ने उसका रिश्ता तय करवाया. गोकूल ने बताया कि भोपाल के नारियाखेड़ी निवासी दिव्या नाम की लड़की शादी के लिए तैयार है. इस पूरी सेटिंग के लिए गोकूल ने अपने साढ़ू जमनालाल वर्मा के साथ मिलकर दो लाख रुपये की मांग की. रामगोपाल के पिता हजारीलाल ने बेटे की शादी के लिए रकम का इंतजाम कर जैसे-तैसे दो लाख रुपये जुटाए.
गोकूल और जमनालाल ने लड़की की फोटो दिखाकर भरोसा दिलाया. इसके बाद 23 अप्रैल को अंजनीलाल मंदिर, ब्यावरा में कोर्ट मैरिज के बाद धार्मिक रीति-रिवाजों से शादी कराई गई. शादी के समय लड़की ने अपने पिता का नाम हरीश भागनानी और पता नारियाखेड़ी, भोपाल बताया. शादी के सभी रस्मों के बाद जब विदाई का समय आया तो गोकूल और जमनालाल ने दुल्हन को बाथरूम ले जाने की बात कहकर मंदिर से बाहर निकाला और फिर तीनों फरार हो गए.
घटना के बाद पीड़ित परिवार थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई. ब्यावरा सिटी थाने के सब इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि लुटेरी दुल्हन दिव्या भागनानी, दलाल गोकूल वर्मा और साढ़ू जमनालाल वर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 और 351 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story