
x
पढ़े पूरी खबर
गोंडा: यूपी में गोंडा के बाद जौनपुर में भी बारात आने के बाद दुल्हन के फरार होने का मामला सामने आया है। यहां दुल्हन जयमाल के लिए स्टेज पर भी गई। एक घंटे तक जयमाल के साथ ही खूब हंसी मजाक और फोटोग्राफी चली। इसके बाद वह गायब हो गई। रातभर परिजन दुल्हन को खोजते रहे और मंडप में बैठा दूल्हा इंतजार करता रहा। सुबह तक दुल्हन का कोई पता नहीं चला तो वर पक्ष ने पुलिस को फोन कर बुला लिया। घंटों पंचायत चली। कोई हल नहीं निकल सका और बारात बैरंग लौट गई। मामला शनिवार रात का है।
जौनपुर में मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात बारात आई थी। घरातियों ने बड़े उत्साह से बारातियों का स्वागत सत्कार कर उन्हें जलपान कराया। द्वारचार की रस्म पूरी की गई। रात 11 बजे दुल्हन सजधज कर जयमाल के लिए भी आई। लगभग एक घंटे तक जयमाल के साथ परिवार वालों के साथ फोटो की रस्म पूरी की गई।
बारातियों को भोजन कराने के बाद मंडप में विवाह की तैयारी की जाने लगी तो पता चला कि घर में दुल्हन ही नहीं है। बाहर पूरी बारात और घर से दुल्हन के फरार होने की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। बिना किसी को कुछ बताए परिजन उसे खोजने लगे। मंडप में पंडित जी ने दुल्हन को बुलाने को कहा तो पहले बहाना किया गया। इस बीच धीरे धीरे बारातियों को भी इस बात की भनक लग गई।
दुल्हन को खोज लेने की आस में रात भर दूल्हा विवाह के लिए मंडप में ही बैठा रहा। सुबह होने पर दूल्हे पक्ष के लोगों ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को बुला लिया। इसके बाद बिन दुल्हन ही बारात बैरंग लौट गई।
इससे पहले गोंडा में गुरुवार की रात द्वारपूजा के बाद जयमाल की रस्म से पहले ही दुल्हन लापता हो गई। इसके बाद वहां भी दूल्हा बारात लेकर बैरंग ही वापस लौट गया। बाद में पता चला कि दुल्हन का अपने डिप्टी रेंजर जीजा से इश्क चल था। इसी से दुल्हन रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई थी। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए धानेपुर पुलिस से शिकायत की गई है। जिस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tagsदुल्हन फरारगोंडागोंडा न्यूज़यूपी न्यूज़उत्तरप्रदेशबारात आने के बाद दुल्हन फरारखोजते रहे परिजनBride abscondingGondaGonda NewsUP NewsUttar PradeshBride absconding after wedding processionfamily members kept searching
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





