भारत

भारत में BRICS का महामंच, सऊदी अरब के विदेश मंत्री का दिल्ली आगमन

SHIDDHANT
12 Sept 2026 11:43 PM IST
भारत में BRICS का महामंच, सऊदी अरब के विदेश मंत्री का दिल्ली आगमन
x
वैश्विक सहयोग पर होगी चर्चा
Delhi दिल्ली। 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद दिल्ली पहुंच गए हैं। उनके आगमन के साथ ही BRICS समिट में शामिल होने वाले वैश्विक नेताओं और प्रतिनिधियों के पहुंचने का सिलसिला तेज हो गया है। सऊदी विदेश मंत्री का भारत दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब नई दिल्ली में BRICS शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में सदस्य देशों के साथ-साथ साझेदार देशों के प्रतिनिधि भी भाग ले रहे हैं।
BRICS मंच पर वैश्विक अर्थव्यवस्था, आपसी सहयोग, व्यापार, विकास, ऊर्जा सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। सऊदी अरब की भागीदारी को वैश्विक दक्षिण और उभरती अर्थव्यवस्थाओं के बीच सहयोग बढ़ाने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भारत इस बार BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। सम्मेलन के दौरान भारत की ओर से नवाचार, सतत विकास, बहुपक्षीय सहयोग और वैश्विक चुनौतियों के समाधान जैसे मुद्दों को प्रमुखता दी जा रही है।
प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद के दिल्ली पहुंचने के बाद अब सम्मेलन में उनकी भागीदारी और विभिन्न देशों के नेताओं के साथ संभावित बैठकों पर नजर रहेगी। BRICS समूह दुनिया की प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं को एक मंच पर लाने का काम करता है। इसका उद्देश्य आर्थिक सहयोग बढ़ाना और वैश्विक स्तर पर विकासशील देशों की भूमिका को मजबूत करना है।
Next Story