
कोलकाता: उत्तर बंगाल से लेकर दक्षिण बंगाल तक राज्य की 108 नगर पालिकाओं Bengal Civic Polls में हुए चुनाव के दौरान अलग-अलग हिस्सों में विपक्ष पर हमले हो रहे हैं. हर जगह आरोप सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लगा है. इस बीच उत्तर 24 परगना जिले के भाटपाड़ा नगरपालिका इलाके में बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह (BJP MP Arjun Singh) के साथ धक्का-मुक्की की घटना घटी है. पुलिस के साथ बीजेपी सांसद की भिड़त हो गयी. आरोप है कि बीजेपी सांसद पर ईंट से हमला किया गया है. इस बीच, टीएमसी ने राज्य चुनाव आयोग से बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष (Dilip Ghosh) के खिलाफ चुनाव में बाधा देने और मतदाताओं को प्रभावित करने का आरोप लगाया है. दूसरी ओर, टीएमसी सांसद कुणाल घोष ने दावा किया कि मतदान निष्पक्ष ढंग से हो रहे हैं और पुलिस कार्रवाई कर रही है, हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि अशांति की सूचना मात्र एक फीसदी बूथ से ही आ रही है, जबकि 11 हजार से अधिक बूथ पर मतदान हो रहे हैं. एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार अर्जुन सिंह ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





