भारत

रिश्वत केस, इनकम टैक्स ऑफिसर को मिली ये सजा

jantaserishta.com
23 April 2022 9:21 AM IST
रिश्वत केस, इनकम टैक्स ऑफिसर को मिली ये सजा
x

भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर संभाग मुख्यालय के एसीबी कोर्ट ने रिश्वत के मामले में शुक्रवार को एक बड़ा फैसला सुनाया। सवाई माधोपुर में तैनात इनकम टैक्स ऑफिसर किरोड़ी लाल मीणा व निजी लेखाकार को रिश्वत लेने के मामले में चार साल के कारावास की सजा सुनाई है। सजा सुनाने के बाद दोनों आरोपियों को केंद्रीय कारागार सेवर भेज दिया गया।

दरअसल मामला सवाई माधोपुर का है जहां एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए 20 मार्च 2009 को इनकम टैक्स ऑफिसर किरोड़ी लाल मीणा व एक निजी लेखाकार को ₹35000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। मामले में शुक्रवार को एसीबी कोर्ट ने फैसला सुनाया है। सवाई माधोपुर में पेट्रोल पंप चलाने वाले परिवादी भरत लाल मीणा ने अपने पेट्रोल पंप पर मनोज जैन नामक व्यक्ति को लेखाकार नियुक्त कर रखा था। परिवादी भरत लाल मीणा कुछ दिनों के लिए बाहर चला गया था जिसकी वजह से लेखाकार ने समय पर इनकम टैक्स रिटर्न नहीं भरा था। जिसके बाद इनकम टैक्स विभाग ने पेट्रोल पंप संचालक भरत लाल मीणा को नोटिस जारी कर दिया था। इस मामले को रफा-दफा करने के लिए इनकम टैक्स ऑफिसर किरोड़ी लाल मीणा रिश्वत की मांग कर रहा था, लेकिन परिवादी ने इसकी शिकायत एसीबी में दर्ज की थी।
शिकायत दर्ज होने के बाद एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया था। सत्यापन होने के बाद एसीबी टीम ने ₹35000 की रिश्वत लेते हुए इनकम टैक्स ऑफिसर किरोड़ी लाल मीणा व एक निजी लेखाकार को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में शुक्रवार को एसीबी कोर्ट की न्यायाधीश रूपा गुप्ता ने फैसला सुनाते हुए दोनों आरोपियों को चार-चार साल के कारावास की सजा सुनाई है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story