भारत

75 लाख के GST नोटिस को रफा-दफा करने मांगी 5 लाख की रिश्वत, CA और ईटीओ गिरफ्तार

jantaserishta.com
11 Sept 2026 1:44 PM IST
75 लाख के GST नोटिस को रफा-दफा करने मांगी 5 लाख की रिश्वत, CA और ईटीओ गिरफ्तार
x
ACB की बड़ी कार्रवाई.
जींद: जींद में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी विभाग के ईटीओ और एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) को 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अमन नाम के शिकायतकर्ता की शिकायत पर की गई।
जानकारी के अनुसार, जीएसटी चोरी के एक मामले में फर्म को 75 लाख रुपये का नोटिस दिया गया था। इस नोटिस की कार्रवाई को रोकने के लिए आरोपी 5 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे थे, जिसमें से 3 लाख रुपये एडवांस के तौर पर मांगे गए थे।
एसीबी इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने न्यूज एजेंसी को बताया, "हमें अमन नाम के व्यक्ति से शिकायत प्राप्त हुई थी कि सीए अजय शर्मा और देवांश साहू, ईटीओ जीएसटी अधिकारी ने साथ मिलकर 75 लाख रुपये का नोटिस भेजा और कार्रवाई रोकने के लिए 5 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की गई। हमने मामले की इन्क्वायरी की तो मामला सच पाया गया। उसके बाद हमने एक टीम का गठन किया। 3 लाख रुपये लेते हुए अजय शर्मा सीए को मौके से गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में एसीबी की टीम के साथ दीपांश शर्मा, एसडीओ खनन विभाग और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
शिकायतकर्ता अमन ने बताया कि यह मामला जीएसटी चोरी का था। सीए के जरिए मेरे पास कॉल आती थी कि आपको पांच लाख रुपये देने पड़ेंगे और 75 लाख रुपये का इन्होंने मेरा नोटिस निकाला था। मेरा ट्रेडिंग का काम है। मुझे करीब डेढ़ महीने से ब्लैकमेल कर रहे थे। मैंने फिर आज यह सोचा कि इन्हें रिश्वत न देकर इनको पकड़वाऊं। मौके पर मैंने तीन लाख रुपये दिए और दो लाख रुपये दो-तीन दिन के बाद देने को कहा था।
एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर सीए अजय शर्मा को 3 लाख रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार कर लिया। मामले में जीएसटी अधिकारी की भूमिका की भी जांच की जा रही है। एसीबी ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story