भारत

प्रेमिका को प्रेमी से ब्रेकअप करना महंगा पड़ा, हत्या के बाद केमिकल से शव को जलाया

jantaserishta.com
30 Aug 2024 2:10 PM IST
प्रेमिका को प्रेमी से ब्रेकअप करना महंगा पड़ा, हत्या के बाद केमिकल से शव को जलाया
x
खंडहर से मिली सड़ी-गली लाश.
अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में गुरुवार को गोसाईगंज रेलवे स्टेशन परिसर में पुराना खंडहर डाक बंगले में युवती की सड़ी-गली लाश बरामद हुई थी। इस मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। वारदात को अंजाम देने वाले प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रेमी ने ही युवती की हत्या की थी। प्रेमी दिलीप के खिलाफ थाना गोसाईगंज में हत्या का मुकदमा हुआ है। युवती दिलीप से ब्रेकअप के बाद दूसरे युवक के संपर्क में आ गई थी। बदला लेने के लिए प्रेमी ने कर हत्या दी। केमिकल से शव को जलाया भी। लड़की अंबेडकरनगर की रहने वाली बताई जा रही है।
पुलिस का कहना है कि 24 अगस्त से लापता होने के बाद भी उसकी गुमशुदगी की कोई सूचना कहीं दर्ज नहीं करवाई गई। इस मामले में पुलिस ने दो लड़कों को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रेमी ने पूछताछ में बताया कि वह और युवती दोनों एक साथ मुंबई गए थे। वहां से लौटने के बाद में लड़की किसी दूसरे लड़के से बात करने लगी। एक बात प्रेमी को बुरी लग गई। इसी गुस्से में दोनों का झगड़ा होता था।
आरोपी प्रेमी ने पूछताछ में खुद काबूल किया है। उसी ने प्रेमिका की हत्या की है। उसने पहले पत्थर से उसे सिर कूंच के मार डाला फिर उसके शव को केमिकल डालकर जलाने की कोशिश की ताकी लाश जल्दी गल जाए और हत्या का सबूत मिट जाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story