x
बड़ी खबर
Banda. बांदा। मामा के यहां निमंत्रण में आया युवक हर्ष फायरिंग की चपेट में आ गया। गोली उसके दाएं कंधे को छीलते हुए निकल गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर पुलिस हरकत में नजर आई। बताया गया, मामले की जांच कर जरूरी ऐक्शन लिया जाएगा। हर्ष फायरिंग पर शासन ने रोक लगाई हुई है। प्रशासन भी सख्ती बरतता है, लेकिन इन सब के बावजूद हर्ष फायरिंग में लोगों के जख्मी होने या मारे जाने के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसे मामलों की सूची में आज नया मामला जुड़ा है।
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के खरेया गांव का 20 वर्षीय प्रिंस प्रजापति अपने मामा के यहां निमंत्रण में कोतवाली देहात के जौरही गांव गया था। फंक्शन चल रहा था। इसी दौरान हर्ष फायरिंग होने लगी। फायरिंग करने वालों में किसी का हाथ लहराया और गोली तेज के दाएं कंधे को रगड़ती हुई आगे निकल गई। गोली की रगड़ से जख्मी होकर युवक वहीं गिर पड़ा। अफरातफरी मच गई। खुशियां खामोशी में बदल गईं। युवक को जिला अस्पताल लाया गया। उपचार के दौरान युवक ने पत्रकारों को पूरा वाकया बताया।इस बीच सूचना पाकर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की है। जांच के बाद जरूरी एक्शन दिख सकता है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Shantanu Roy
Next Story