भारत

BREAKING: सांप के काटने से युवक की मौत

Shantanu Roy
31 Aug 2024 12:24 AM IST
BREAKING: सांप के काटने से युवक की मौत
x
बड़ी खबर
KATIHAR: कटिहार। सांप के साथ मटरगश्ती करना एक शख्स को आज महंगा पड़ गया। दरअसल सांप के साथ युवक वीडियो बना रहा था। फिर जो हुआ जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल कटिहार कोढ़ा थाना क्षेत्र के मधुरा में मछली पकड़ने वाला शख्स सकलदेव महल्दार कोसी नदी में जाल फेंक कर मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान युवक के जाल में एक जहरीला सांप भी फंस गया। लेकिन उसने उसे बाहर निकालने के बजाय उसके साथ खेलने लगा और वीडियो बनाने लगा। बस फिर क्या था। जैसे ही सकलदेव के हाथ से सांप छूटा। सांप ने उसे डस लिया। आनन फानन में परिजनों ने झाड़ फूँक के बाद युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। सकलदेव महल्दार मौत की गोद में समा चुका था। बरहाल जहरीले जानवर के साथ मस्ती किसी के लिए ठीक नहीं।
Next Story