भारत

BREAKING: युवक ने तमंचे से खुद को मारी गोली, फैली सनसनी

Shantanu Roy
15 Aug 2024 6:10 PM GMT
BREAKING: युवक ने तमंचे से खुद को मारी गोली, फैली सनसनी
x
बड़ी खबर
Azamgarh. आजमगढ़। आजमगढ़ में युवक ने सिर में अवैध तमंचे से गोली मारकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवक अपने 16 बीघे की जमीन में धान की रोपाई नहीं होने से परेशान चल रहा था। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच-पड़ताल कर रही है। घटना बरदह थाना क्षेत्र के सराय मोहन गांव की है। लवकुश राय (34) पुत्र राम आधार राय अपनी पत्नी के साथ सराय मोहन के घर में रहते हैं। पत्नी ने बताया- गुरुवार की दोपहर में घर में वायरिंग का काम हो रहा था। पति मेरे पास आए और कहां- मिस्त्री लोगों को खाना खिलाने जा रहा हूं। छत पर से गोली चलने की आवाज आई तो काम करने वाले मिस्त्री और मैं दौड़कर पहुंची तो देखा पति के सिर के पास से खून बह रहा था। अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत
घोषित कर दिया।


पत्नी काजल की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंच गई। पुलिस CCTV खंगाल रही है। साथ ही मृतक के मोबाइल को भी कब्जे में ले लिया है। युवक तीन बहनों में इकलौता भाई था। युवक की मौत की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पत्नी काजल ने बताया- 16 बीघा जमीन इस बार परती पर था। धान की रोपाई नहीं हो पा रही थी। जब लवकुश धान के खेत की रोपाई करने गया तो ठेकमा पुलिस चौकी के पुलिस कर्मियों ने स्टे होने की बात कहकर रोपाई करने से मना कर दिया था। इसके बाद से पति सदमें में चल रहे थे। पत्नी काजल ने बताया- जमीन में मेरी ननद भी हिस्सा मांग रही थी। इससे भी परेशान थे। गांव के लोगों का कहना है कि दो माह से युवक किसी से मिलजुल नहीं रहा था। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लालगंज सीओ हितेंद्र कृष्ण ने बताया- शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Next Story