BREAKING: किन्नौर लैंडस्लाइड़ में लापता बस का मलबा मिला, 1 और शव बरामद

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में निगुलसरी में हुए लैंडस्लाइड़ में लापता बस का पता चल गया है. रेस्क्यू टीम और आईटीबीपी के जवानों ने बस के कल पुर्जे बरामद किए हैं. बस के टायर मिल गए हैं. साथ ही जवानों को एक और शव मिला है. गुरुवार सुबह तड़के रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ है. अहम बात है कि किन्नौर में मौसम साफ है. जबकि हिमाचल के दूसरे इलाकों में बारिश हो रही है. बता दें कि अब तक 24 लोगों को निकाला जा चुका है, जिनमें 11 लोगों की मौत हो चुकी है और 13 लोग घायल हैं. 11 घायलों को ज्यादा चोटें नहीं लगी हैं, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





