भारत
BREAKING: कमरे में हुई महिला की हत्या, पुलिस ने किया पति पर शक
Shantanu Roy
9 Jan 2025 5:00 PM GMT
![BREAKING: कमरे में हुई महिला की हत्या, पुलिस ने किया पति पर शक BREAKING: कमरे में हुई महिला की हत्या, पुलिस ने किया पति पर शक](https://jantaserishta.com/h-upload/2025/01/09/4296915-untitled-40-copy.webp)
x
मामलें में जांच जारी
Patna. पटना। पटना के पीएनटी कॉलोनी में एक महिला की हत्या हुई है। मर्डर का शक पति पर है। घटना के बाद से ही फरार है। दोनों ने लव मैरिज की थी। मामले की जानकारी मिलते ही FSL टीम के साथ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मकान में रहने वाले दूसरे रेंटर सिकंदर ने बताया कि कन्हैया अपनी पत्नी के साथ 7 दिन पहले ही यहां शिफ्ट हुए हैं। किसी से कोई मतलब नहीं रखते थे। लड़ाई-झगड़े या किसी तरह के विवाद के बारे में हम लोगों को जानकारी नहीं है।
घटना के बाद से ही आरोपी का मोबाइल बंद है। कन्हैया पूर्व सांसद प्रकाश चंद्र के यहां पिछले डेढ़ साल से सिक्योरिटी का काम करते थे। शाम को उसने मुंशी महेंद्र सिंह को फोन करके कहा कि मेरी पत्नी ने खुदकुशी कर ली। अभी गांधी मैदान में हूं। दोबारा जब डायल-112 की टीम ने कन्हैया को फोन किया तो उसने कहा कि अभी दरभंगा में हूं। पटना आ रहा हूं। इसके बाद से ही उसका मोबाइल बंद है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
Next Story