भारत

BREAKING: महिला ने पति का सिर ईट से कुचला, दर्दनाक मौत

Shantanu Roy
8 Aug 2024 5:32 PM GMT
BREAKING: महिला ने पति का सिर ईट से कुचला, दर्दनाक मौत
x
बड़ी खबर
Shahjahanpur. शाहजहांपुर। शाहजहांपुर में एक महिला ने अपने पति का सिर ईंट से इतनी बुरी तरह से कूचा कि उसका भेजा बाहर आ गया। पति का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने नॉनवेज बनाने के लिए कह दिया था। ईंट से मारते समय पत्नी गुस्से में बोलती रही- आज तेरा भेजा फाड़ दूंगी। साथ ही बीच-बीच में रो भी रही थी। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रोजा थाना क्षेत्र का है। हथौड़ा गांव में सत्यपाल (40) पत्नी गायत्री देवी (39) और 2 बच्चों के साथ रहता था। सत्यपाल एक स्टेडियम में प्राइवेट जॉब करता था। गायत्री से उसकी शादी करीब 20 साल पहले हुई थी। बेटी BA कर रही है, बेटा 12वीं में पढ़ता है।

गायत्री नॉनवेज नहीं खाती थी, जबकि सत्यपाल नॉनवेज का बहुत शौकीन था। वह अक्सर घर में नॉनवेज बनवाता था। इसको लेकर उसकी हमेशा पत्नी से लड़ाई होती रहती थी। कभी-कभी वह पत्नी को पीट भी देता था। गुरुवार को सत्यपाल ने नॉनवेज बनाने की जिद की। गायत्री ने मना कर दिया तो सत्यपाल भड़क गया। दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। इसी बीच गायत्री ने घर में रखी ईंट उठाकर पति पर हमला कर दिया। सत्यपाल बचने के लिए घर से बाहर भागा। गायत्री भी उसके पीछे दौड़ी और बाहर आकर सत्यपाल को गिरा दिया। इसके बाद उसके सीने पर बैठकर ईंट से सिर पर ताबड़तोड़ हमला करने लगी। गायत्री इतनी गुस्से में थी कि रुकने का नाम ही नहीं ले रही थी। गायत्री ने ईंट से सत्यपाल के सिर पर इतने वार किए कि उसका भेजा बाहर आ गया।

चारों तरफ खून ही खून फैल गया। गायत्री का यह रूप देखकर कोई भी उसके पास जाने की हिम्मत नहीं कर पाया। गायत्री ने पुलिस को बताया- पति अक्सर मारपीट करता था। हमेशा नॉनवेज खाने की जिद करता था। आज भी नॉनवेज खाने के लिए कह रहा था। नहीं बनाया, तो लड़ाई करने लगा। मेरे पास नॉनवेज खरीदने के लिए पैसे भी नहीं थे। तभी आज नॉनवेज नहीं बना पाई। इसी बात पर हम दोनों का झगड़ा हो गया था। जब वह मुझे पीटने लगा, तो गुस्सा आ गया। इसके बाद मैंने ईंट से उसका सिर कूच दिया। ससुराल वालों ने पुलिस को बताया कि गायत्री पहले मानसिक रूप से बीमार थी। उसका इलाज हुआ था। इस समय बिल्कुल ठीक हो गई थी। सत्यपाल के परिवार वालों ने बताया- सत्यपाल रोज की तरह खाना खाने घर आया था, लेकिन गायत्री उसे बाहर से खाना लाने की बात कह रही थी। इसी बात पर दोनों का झगड़ा शुरू हुआ। झगड़ा इतना बढ़ा कि चीखने-चिल्लाने की आवाज मकान के बाहर तक आने लगी। उसके बाद गायत्री ने पति पर ईंटों से हमला कर दिया।
Next Story