भारत
BREAKING: नाबालिग भतीजे के यौन शोषण के आरोप में महिला गिरफ्तार
Shantanu Roy
23 Jun 2026 2:04 PM IST

x
बड़ी खबर
Aligarh. अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक ऐसा सनसनीखेज और अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया है. इगलास कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो बच्चों की मां (40 वर्ष) पर अपने ही पड़ोस में रहने वाले रिश्ते के एक 17 वर्षीय नाबालिग भतीजे का ढाई साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है. हद तो तब हो गई जब महिला ने पंचायत के सामने खुद को ढाई महीने की गर्भवती बताते हुए कहा कि यह बच्चा उसी नाबालिग का है और वह अब उसी के साथ रहेगी.
किशोर की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है. पीड़ित किशोर ने अपने परिजनों को बताया कि रिश्ते की यह चाची पिछले ढाई साल से उसे डरा-धमकाकर उसके साथ जबरन अवैध संबंध बना रही थी. महिला उसे लगातार धमकी देती थी कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी, तो वह उस पर रेप का झूठा केस दर्ज कराकर उसे जेल भिजवा देगी. लोक-लाज और जेल जाने के डर से नाबालिग चुपचाप यह सब सहता रहा. लेकिन पानी तब सिर से ऊपर गुजर गया, जब महिला ने उस पर हमेशा के लिए साथ रखने और शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया. घबराए किशोर ने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को पूरी आपबीती सुनाई, जिसे सुनकर पूरे परिवार के होश उड़ गए.
मामले की गंभीरता और पारिवारिक प्रतिष्ठा को देखते हुए इगलास थाने के इंस्पेक्टर डीके सिसौदिया की मौजूदगी में ग्रामीणों ने गांव में एक पंचायत बुलाई. पंचायत में महिला का पति और अन्य ससुराल वाले उसे समझाने की कोशिश कर रहे थे. पति इस बात के बाद भी उसे अपने साथ रखने के लिए राजी हो गया था, लेकिन दो बच्चों की मां किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी. वह सबके सामने जिद पर अड़ गई कि वह सिर्फ और सिर्फ उस नाबालिग किशोर के साथ ही रहेगी. थाना प्रभारी के मुताबिक, पंचायत के दौरान महिला ने सरेआम यह बात स्वीकार की कि किशोर के साथ बने शारीरिक संबंधों की वजह से वह ढाई महीने की गर्भवती है.
वह अपने पति को छोड़ने और नाबालिग के साथ घर बसाने की जिद पर अड़ी रही. जब पंचायत के समझाने का कोई असर नहीं हुआ और मामला पूरी तरह बेकाबू हो गया, तो पुलिस ने किशोर की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस ने पीड़ित नाबालिग लड़के को मेडिकल परीक्षण और डॉक्टरी जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है. वहीं, आरोपी महिला को पुलिस ने हिरासत में लेकर उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और अन्य संबंधित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून के मुताबिक इस मामले में आगे की सख्त विधिक कार्रवाई की जा रही है.
Tagsअलीगढ़ समाचारइगलास कोतवालीनाबालिग शोषण मामलापॉक्सो एक्टPOCSO Actमहिला गिरफ्तारअलीगढ़ पुलिसयूपी क्राइम न्यूजनाबालिग भतीजायौन शोषण आरोपपंचायत में खुलासागर्भवती होने का दावामहिला जेल भेजी गईकिशोर की शिकायतपुलिस कार्रवाईजिला अस्पताल जांचमेडिकल परीक्षणन्यायिक हिरासतमहिला पर मुकदमारिश्तों को शर्मसारगांव में हड़कंपसनसनीखेज मामलाउत्तर प्रदेश खबरअपराध समाचारमहिला आरोपीकानूनी कार्रवाईथाना इगलासग्रामीण पंचायतपारिवारिक विवादकिशोर उत्पीड़नबाल संरक्षण कानूननाबालिग सुरक्षागंभीर आरोपपुलिस जांचकोर्ट में पेशीमहिला पर केस दर्जयूपी ताजा खबरसामाजिक चर्चाअपराध रिपोर्टन्याय की मांगबाल यौन शोषणमहिला हिरासतगांव का मामलापीड़ित किशोरअलीगढ़ ताजा समाचारAligarh NewsIglas KotwaliMinor Abuse CaseWoman ArrestedAligarh PoliceUP Crime NewsMinor NephewSexual Abuse AllegationsDisclosure in PanchayatClaim of PregnancyWoman Sent to JailJuvenile ComplaintPolice ActionDistrict Hospital InvestigationMedical ExaminationJudicial CustodyCase Against WomanShame on RelationshipsVillage StirSensational CaseUttar Pradesh NewsCrime NewsWoman AccusedLegal ActionIglas Police StationRural PanchayatFamily DisputeJuvenile AbuseChild Protection ActMinor ProtectionSerious AllegationsPolice InvestigationCourt AppearanceCase Filed Against WomanUP Latest NewsSocial DiscussionCrime ReportDemand for JusticeChild Sexual AbuseWoman DetainedVillage CaseVictimized TeenAligarh Latest News
Next Story





