भारत

ब्रेकिंग VIDEO: रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, मौके पर एटीएस की टीम, स्थानीय लोगों में हड़कंप

jantaserishta.com
13 Nov 2022 2:40 PM IST
ब्रेकिंग VIDEO: रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, मौके पर एटीएस की टीम, स्थानीय लोगों में हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ट्रैक का उद्घाटन किया था.
उदयपुर: उदयपुर-अहमदाबाद रेल लाइन पर रात में विस्फोट की आवाज से हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक विस्फोट की आवाज ओढ़ा पुल से आई थी. इसके बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो नया ट्रैक क्षतिग्रस्त मिला. लोगों ने इसकी सूचना तुरंत रेलवे को दी. लोगों की सजगता की वजह से बड़ा हादसा टल गया.
दरअसल, यह रेल लाइन 31 अक्टूबर से ही शुरू हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ट्रैक का उद्घाटन किया था. वहीं रविवार की सुबह जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा केवड़ा की नाल स्थित ओढ़ा रेलवे पुल का निरीक्षण करने पहुंचे. उन्होंने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी ली.
इस घटना के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ओडा रेलवे पुल पर रेल पटरियों को नुकसान पहुंचाने की घटना चिंताजनक है. पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौक पर हैं. डीजी पुलिस को घटना की तह तक जाने के निर्देश दिए हैं. सीएम ने कहा कि रेलवे को पुल के पुनर्संचालन में पूरी तरह से सहयोग किया जाएगा. इस मार्ग के रेल यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story