भारत

ब्रेकिंग वीडियो: 2 लोगों की मौत, स्कूल बस पलटी, सड़क पर दिखे खून

jantaserishta.com
14 Nov 2022 6:09 PM IST
ब्रेकिंग वीडियो: 2 लोगों की मौत, स्कूल बस पलटी, सड़क पर दिखे खून
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
56 लोग सवार थे, 6 टीचरों का स्टाफ भी साथ चल रहा था.
देहरादून: उत्तराखंड के सितारगंज में एक स्कूल बस पलट गई है. इस हादसे में दो स्टूडेंट की मौत हो गई है और कई घायल बताए जा रहे हैं. जिस समय ये हादसा हुआ बस में 56 लोग सवार थे, 6 टीचरों का स्टाफ भी साथ चल रहा था. किस वजह से ये बस पलटी है, अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन घायलों को उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर ट्वीट कर कहा है कि नयागांव भट्टे (सितारगंज) में वेदराम स्कूल, किच्छा की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है. हादसे में 2 लोगों के निधन एवं कई छात्राओं के घायल होने की अत्यंत पीड़ादायक सूचना मिली है. प्रशासन द्वारा सभी घायलों को उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story