भारत

अपडेट ब्रेकिंग: प्रिंटिंग मिल के 5 कर्मचारियों की दम घुटने से मौत, 24 घायल

Nil dhankar
6 Jan 2022 7:20 AM IST
अपडेट ब्रेकिंग: प्रिंटिंग मिल के 5 कर्मचारियों की दम घुटने से मौत, 24 घायल
x
बड़ा हादसा

गुजरात। गुजरात के सूरत में गुरुवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है. यहां सचिन इलाक़े में स्थित विश्व प्रेम डाइंग एंड प्रिंटिंग मिल के 5 कर्मचारियों की दम घुटने से मौत हो गई है. जबकि 25 से ज्य़ादा लोग घायल हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक घटना की सूचना पुलिस को दी गई है. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. फिलहाल दम घुटने से चार लोगों की मौत की ही जानकारी मिली है. जबकि 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं.

बता दें कि इससे पहले गुजरात के अहमदाबाद में कपड़े की फैक्ट्री में केमिकल वेस्ट टैंक की सफाई के दौरान चार मजदूरों की मौत हो गई थी. यह हादसा अहमदाबाद के ढोलका स्थित चिरिपाल ग्रुप की विशाल फैब्रिक यूनिट में हुआ. हालांकि उस हादसे में गैस लीक का पता नहीं चल सका था.

Next Story