भारत

BREAKING: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, होटल कर्मचारी की माैत

Shantanu Roy
10 Dec 2024 11:22 PM IST
BREAKING: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, होटल कर्मचारी की माैत
x
बड़ी खबर
Shivpuri. शिवपुरी। शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के NH-46 दीघोद गांव के पास सोमवार रात साढ़े आठ बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया हैं। बदरवास पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया। जानकारी के अनुसार, बदरवास में हाईवे स्थित गणेश होटल पर काम करने वाले दो कर्मचारी पहलवान परिहार और कल्ला उर्फ दुर्गेश यादव सोमवार को किसी काम से
बदरवास
आए थे। इसके बाद रात को बाइक से वापस होटल लौट रहे थे। तभी रात साढ़े आठ बजे दीघोद गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों को गंभीर हालत में बदरवास के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, यहां डॉक्टर ने दुर्गेश यादव को मृत घोषित कर दिया, वहीं बाद में गंभीर घायल पहलवान परिहार को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story