
x
रेलवे हादसे से दहला Bedford
England इंग्लैंड: एक बड़ा रेल हादसा सामने आया है, जहां दो ट्रेनों की आमने-सामने टक्कर के बाद भारी संख्या में लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आपातकालीन सेवाओं को तुरंत मौके पर रवाना किया गया। यह हादसा Bedford क्षेत्र में हुआ, जहां शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार कम से कम 50 लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि कुछ रिपोर्ट्स में मौतों की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, अधिकारियों की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
Two trains collide in Bedford, England.
— Tony (@TonyL_01) June 19, 2026
Air ambulances and other emergency services are at the scene. pic.twitter.com/9iTTqwqYjq
घटना के तुरंत बाद पूरे बेडफोर्ड क्षेत्र से फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स, फायर ब्रिगेड, पुलिस और मेडिकल टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया। कई एयर एम्बुलेंस को भी घटनास्थल पर भेजा गया है ताकि गंभीर रूप से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद घटनास्थल पर खून से लथपथ यात्रियों को देखा गया, जिससे स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। दोनों ट्रेनों के डिब्बों में भारी नुकसान हुआ है और कई यात्री फंसे होने की आशंका भी जताई जा रही है।
England की रेलवे सुरक्षा एजेंसियों ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर टक्कर के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन तकनीकी खराबी या सिग्नल फेलियर की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील की है और बचाव कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जल्द ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
Next Story





