भारत

Breaking: नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत

Shantanu Roy
16 Jun 2024 5:25 PM GMT
Breaking: नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत
x
परिजन सदमें में
Panipat. पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले के मतलौडा कस्बे के गांव ऊंटला से गंगा दशहरा पर यमुना में स्नान करने गई दो ममेरी-फूफेरी बहनें गहरे पानी में डूब गई। वहीं, नदी में स्नान कर रहे परिवार के अन्य पांच बच्चों को गोताखोरों की टीम द्वारा डूबने से बचाया गया। दोनों बहनों का सर्चिंग ऑपरेशन चला कर उन्हें पानी में तलाश कर बाहर निकाला गया। इसके बाद तुरंत उन्हें नजदीकी एक अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शवों को सिविल अस्पताल में भिजवाया गया। जहां उनका पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों के
हवाले कर दिया गया।


जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश के कैराना थाना के डीएसपी अमरदीप मौर्य ने बताया कि गंगा दशहरा पर पानीपत के गांव ऊंटला से एक परिवार स्नान करने यमुना नदी पर आया था। यहां स्नान करते वक्त 7 लोग गहरे पानी के कुंड में चले गए। जिसमें दो लड़कियां स्नेहा (13) व आशु(18) डूब गई। इन दोनों की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य बच्चों को डूबते हुए मौके पर मौजूद गोताखोरों की टीम ने बचा लिया। वहीं, जानकारी देते हुए दीपू ने बताया कि वह गांव ऊंटला का रहने वाला है। रविवार को वह परिवार सहित नदी पर स्नान करने आया था। युवती आशु पानीपत के गांव कुराना की रहने वाली है। जोकि अपने मामा के घर गांव ऊंटला में आई हुई थी।
Next Story