भारत

BREAKING: दो गुटों ने खेला खूनी खेल, 4 लोग गंभीर

Shantanu Roy
17 Sept 2024 3:13 PM IST
BREAKING: दो गुटों ने खेला खूनी खेल, 4 लोग गंभीर
x
बड़ी खबर
Vidisha. विदिशा। मध्य प्रदेश के इन दिनों बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला विदिशा से सामने आया है। जहां बीती देर रात आधा दर्जन युवाओं ने चार युवकों पर चाकूबाजी की। जिसमें युवकों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया न रहा है। शिकायत पर पुलिस ने बदमाशों पर हत्या के प्रयास की धारा के तहत मामला दर्ज किया है। दरअसल, बीती रात कोतवाली थाना क्षेत्र के खाई रोड पर किसी बात को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। बताया जा रहा है कि, एक समूह के आधा दर्जन लड़कों ने मिलकर खाई रोड निवासी चार युवकों पर चाकू, लाठी और डंडों से हमला कर दिया।


जिसमें चारों को गंभीर चोट आई है। जानकारी के अनुसार घटना देर रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। चारों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं सूचना मिलने ही कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हमला करने वाले बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। नगर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चलने और इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।
Next Story