भारत

BREAKING: ढाई साल की बच्ची से रेप, जांच में जुटी पुलिस

Shantanu Roy
3 Dec 2024 12:18 AM IST
BREAKING: ढाई साल की बच्ची से रेप, जांच में जुटी पुलिस
x
बड़ी खबर
Jaipur. जयपुर। जयपुर में नाबालिग पड़ोसी के ढाई साल की बच्ची से रेप करने का मामला सामने आया है। घर पहुंचने पर लहूलुहान हालत में मिली मासूम को परिजनों ने जेके लोन हॉस्पिटल में एडमिट करवाया है। गोविन्दगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी नाबालिग पड़ोसी को डिटेन किया है। SHO (गोविन्दगढ़) हेमराज गुर्जर ने बताया- बच्ची अपने माता-पिता के साथ रहती है। शनिवार सुबह वह मजदूरी पर चले गए। रोज की तहर बच्ची को पड़ोस में रहने 13 साल के लड़के के पास देखरेख के लिए छोड़ गए। आरोपी नाबालिग पड़ोसी के परिजन भी मजदूरी पर चले गए। घर पर वह अकेला ही रहता है। बच्ची की देखभाल करता है।


घटनाक्रम के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब 4 बजे आरोपी ने बच्ची के साथ रेप किया। देर शाम बच्ची को अपने साथ लेकर सो गया। रात करीब 8 बजे माता-पिता बच्ची को लेने आरोपी के घर गए। लहुलूहान हालत में बच्ची को देखकर उन्हें शक हुआ। नाबालिग आरोपी के परिजनों को कहने के बाद पुलिस कंट्रोल रुम को सूचना दी। लहूलुहान हालत में मिली बच्ची को स्थानीय हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टर्स ने बच्ची की हालत देखकर तुरंत जेके लोन हॉस्पिटल रैफर कर दिया। जेके लोन हॉस्पिटल में बच्ची का इलाज किया जा रहा है। सूचना पर पहुंची गोविन्दगढ़ थाना पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से सबूत जुटाए। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को डिटेन कर लिया। जेकेलोन अस्पताल के उपाधिक्षक डॉ. के.के यादव ने बताया कि बच्ची की हालत स्थिर है, उसे एंटीबायोटिक दी जा रही है। किसी तरह की आंतरिक चोट नहीं है। बच्ची का सर्जन यू​निट में इलाज जारी है। साइकेट्रिक कांउसलिंग भी कराई जा चुकी है।
Next Story