भारत
BREAKING: राजस्थान से चोरी किया ट्रक, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा था
Shantanu Roy
31 May 2025 8:15 PM IST

x
Kaithal. कैथल। कैथल में पुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव युनिट ने वाहन चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। एसपी आस्था मोदी के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए टीम ने गांव करोड़ा क्षेत्र से चोरी का ट्रक बरामद किया है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। स्पेशल डिटेक्टिव युनिट प्रभारी एसआई रमेश चंद के नेतृत्व में एचसी देवेंद्र सिंह की टीम ब्रह्मानंद चौक पूंडरी पर गश्त कर रही थी। टीम को सूचना मिली कि करोड़ा-फरीदाबाद रोड पर एक बंद होटल के पास 12 टायर वाला डंपर ट्रक खड़ा है। यह ट्रक राजस्थान से चोरी किया गया था और इस पर फर्जी नंबर लगा हुआ था।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम को देखते ही एक युवक भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान करोड़ा निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई। जांच में पता चला कि यह ट्रक 25 मई को जिला टोंक, राजस्थान के संथली मोड एरिया से चोरी किया गया था। पूछताछ में मनोज ने कबूल किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रक चोरी किया था। आरोपी हरियाणा और अन्य राज्यों से वाहन चोरी कर बेचने का काम करता है। पुलिस ने थाना पूंडरी में मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई तरसेम सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





