भारत

BREAKING: पत्नी से परेशान होकर रोहन ने कर ली खुदकुशी, फैली सनसनी

Shantanu Roy
6 March 2025 11:39 PM IST
BREAKING: पत्नी से परेशान होकर रोहन ने कर ली खुदकुशी, फैली सनसनी
x
बड़ी खबर
Muralipur. मुरलीपुर। यूपी में पत्नी से परेशान होकर युवकों का आत्महत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मानव, अतुल और गौरव के बाद अब मेरठ के रोहन ने पत्नी की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। गुरुवार सुबह घर में शव फंदे पर लटका मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मृतक की मां ने आरोप लगाया है बहू तीन लाख रुपये और जमीन नाम कराने का दबाव बना रही थी। इसी को लेकर विवाद था और महिला मुंडाली अपने घर चली गई थी। चार मार्च को युवक जब पत्नी को लेने घर गया तो
महिला
ने पुलिस बुलाकर उसकी पिटाई करा दी। इसी से क्षुब्ध होकर युवक ने सुसाइड कर लिया। पुत्रवधू और उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस जांच कर रही है। अब्दुल्लापुर निवासी रोहन पुत्र संजय मजदूरी करता था। दो साल पहले मुंडाली के मुरलीपुर गांव निवासी युवती से रोहन ने कोर्ट मैरिज की थी। कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था और महिला मायके में थी। महिला पूर्व में शादीशुदा थी और पहली शादी से उसके तीन बच्चे भी हैं। अब रोहन से शादी कर साथ रह रही थी। संजय, उनकी पत्नी राजेश देवी और बड़ा बेटा रविशंकर एक मकान में रहते हैं।


सामने ही दूसरे मकान में रोहन रहता था। संजय गुरुवार सुबह रोहन के घर पहुंचा, काफी प्रयास के बाद भी रोहन ने गेट नहीं खोला। इसके बाद रोहन का भाई रविशंकर दीवार कूदकर अंदर पहुंचा और गेट खोला। अंदर कमरे में रोहन फंदे पर लटका मिला। रोहन की मां ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि रोहन की पत्नी उसे ब्लैकमेल कर रही थी। तीन लाख रुपये और हिस्से की जमीन नाम करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इसे लेकर विवाद चल रहा था। बताया कि महिला पूर्व में कई लोगों से शादी कर ब्लैकमेल कर चुकी है। चार मार्च को रोहन पत्नी के गांव मुरलीपुर गया था, जहां ससुरालियों ने रोहन को मारापीटा। पुलिस को बुला लिया और फर्जी आरोप लगाकर पुलिस से भी पिटाई कराई। आरोप लगाया पूर्व में भी महिला ने इसी विवाद में रोहन को
पानी
की जगह तेजाब पिला दिया था। हालांकि रोहन बच गया और उस समय पुलिस को शिकायत नहीं की गई थी। अब मारपीट की घटना से आहत और ब्लैकमेल से परेशान होकर उसने सुसाइड कर लिया। सीओ मवाना अभिषेक पटेल ने बताया, युवक ने घर में सुसाइड किया है। परिजनों ने मृतक की पत्नी और ससुराल पक्ष पर आरोप लगाए हैं। मोबाइल की जांच की जा रही है और अन्य साक्ष्य संकलन को कहा गया है। आत्महत्या के लिए उकसाने का साक्ष्य मिलता है तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
Next Story