BREAKING: भारत में Covaxin के तीसरे फेस का ट्रायल शुरू, स्वास्थ्य मंत्री को लगा कोरोना वैक्सीन का टीका

कोरोना से जंग में भारत बायोटेक की कोवैक्सीन का आज से तीसरा ट्रायल शुरु हो गया है. हरियाणा के मंत्री अनिल विज भी उन वॉलंटियर में शामिल हैं, जिनके ऊपर इस वैक्सीन का ट्रायल हो रहा है. अनिल विज ने कहा था कि तीसरे राउंड में लगभग 26,000 लोगों पर ट्रायल किया जाएगा. मैंने इसके लिए अपना नाम भी दिया है.
Covaxin के तीसरे चरण का ट्रायल हरियाणा के रोहतक से शुक्रवार हो गया है. मंत्री अनिल विज ने पहला टीका लगवाया है. देश में कुल 25 हजार 800 लोगों पर वैक्सीन का ट्रायल होना है. पीजीआई रोहतक के वाइस चांसलर ने कहा था कि कोवैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल शुक्रवार से शुरू हो गया. पहले 200 वॉलियंटर्स को डोज दी जा रही है.
पीजीआई रोहतक के वाइस चांसलर ने कहा कि वैक्सीन की दो डोज होगी. पहली डोज देने के 28 दिन बाद दूसरी डोज दी जाएगी. हमें उम्मीद है कि वैक्सीन 90 फीसदी से ज्यादा कारगर होगी. बता दें कि भारत बायोटेक इंडियन कंपनी है जो Covaxin के नाम से कोरोना की वैक्सीन पर काम कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





