भारत
BREAKING: ट्रेलर ने बाइक सवार 2 युवक को कुचला, दर्दनाक मौत
Shantanu Roy
25 Nov 2024 11:42 PM IST

x
बड़ी खबर
Singrauli. सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. जहां कोयले से भरे ट्रेलर ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार दो युवक की दर्दनाक मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. फिलहाल, पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। यह पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के गड़हरा गांव की है. जहां सोमवार को बरगवां से बैढ़न की ओर जा रहे ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार 2 युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक के परखच्चे उड़ गए. घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है. मृतकों की शिनाख्त गस्सा निवासी रामजनम और रवी के रूप में हुई. फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर ट्रक ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





