
x
देखे वीडियो
Prayagraj प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में बुधवार को एक दर्दनाक रेल हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई। कालका मेल से उतरकर पटरी पर खड़े यात्री तेज रफ्तार से गुजर रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।इस घटना में पांच लोगों की मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जीआरपी के पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने बताया कि कालका मेल में एक व्यक्ति के कटने के बाद कई यात्री ट्रैक पर उतर आए थे। इसी दौरान दूसरी दिशा से आ रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। इस हादसे में कुल पांच लोगों की मौत हो गई हैं। उन्होंने कहा कि तीन मृतकों की पहचान हो चुकी है और बाकी की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रयागराज में ट्रेन की चपेट में आकर पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप.रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर एक यात्री की हुई मौत को देखने के लिए.उतरे थे यात्री.तभी दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से हुई पांच लोगों की मौत.थाना करछना यमुनानगर क्षेत्र के इलाके की घटना @Uppolice @RPF_INDIA pic.twitter.com/dPwhjYfjmh
— जर्नलिस्ट/शनि राज वर्मा (@ShaniRajVerma1) April 15, 2026
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर उस समय हुई, जब कालका मेल में एक यात्री के गिरने के बाद चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया गया। ट्रेन रुकते ही कुछ यात्री नीचे उतर गए और विपरीत ट्रैक में चल रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस वहां से गुजरी और पटरी के पास मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि सभी यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी, करछना थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
Tagsप्रयागराज रेल हादसापुरुषोत्तम एक्सप्रेसकालका मेलयूपी हादसाट्रेन दुर्घटनायोगी आदित्यनाथGRP जांचरेलवे ट्रैक हादसाभारत रेल समाचारभारत रेल समाचारPrayagraj train accidentPurushottam ExpressKalka MailUP accidenttrain accidentYogi AdityanathGRP investigationrailway track accidentIndia Rail NewsPrayagraj train accidentIndia Rail News जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





