BREAKING: ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार टक्कर, दो बाइक सवारों की मौके पर जलकर मौत

कानपूर: चौबेपुर इलाके में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. इसमें दो बाइक सवारों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए. मौके पर पहुंचे मृतकों के परिजन आक्रोशित हो गए. पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर मामला शांत कराया. चौबेपुर के भौसाना गांव के पास एक ट्रैक्टर और बाइक की सीधी टक्कर हो गई. इसमें बाइक पर सवार दो युवक जिंदा जल गए. युवकों के नाम श्रवण और ब्रजेश बताए जा रहे हैं. दोनों युवक ट्रैक्टर के नीचे फंस गए थे. उसी दौरान बाइक की टंकी से निकला पेट्रोल चारों तरफ फ़ैल गया, जिससे बाइक और ट्रैक्टर दोनों में आग लग गई. इस आग से ट्रैक्टर के नीचे फंसे दोनों युवक ज़िंदा जल गए. ये दोनों युवक अपने दोस्त नीरज के यहां छठी कार्यक्रम में जा रहे थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





