भारत

BREAKING: सेप्टिक टैंक में डूबने से तीन सगी बहनों की मौत

Shantanu Roy
9 Aug 2024 11:48 PM IST
BREAKING: सेप्टिक टैंक में डूबने से तीन सगी बहनों की मौत
x
परिजन सदमें में
Reva. रीवा। रीवा में एक ही परिवार की तीन बच्चियों की सेप्टिक टैंक के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। तीनों आपस में सगी बहनें हैं। हादसा शुक्रवार शाम को गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के तमरी गांव में हुआ। तीनों बहनें नाग पंचमी के अवसर पर कपड़े की गुड़िया बनाकर पानी में बहाने गई थी।

ग्रामीणों ने बताया कि जल भराव होने के चलते बच्चियों को टैंक का पता नहीं चल पाया और उनका पैर फिसल गया। एक के बाद एक तीनों टैंक में समा गई। बच्चियों के शव को टैंक से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इन तीन बच्चियों की हुई मौत
सुहानी रजक, उम्र 9 साल
तान्वी रजक, उम्र 7 साल
जाह्नवी रजक, उम्र 6 साल
Next Story