भारत

BREAKING: सूने मकान से 50 लाख की चोरी, FIR दर्ज

Shantanu Roy
8 Feb 2025 10:53 AM GMT
BREAKING: सूने मकान से 50 लाख की चोरी, FIR दर्ज
x
बड़ी खबर
Kotputli. कोटपूतली। कोटपूतली-बहरोड़ जिले में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। चोरों ने मकान से करीब 50 लाख रुपए की नकदी और गहने चुरा लिए। इतना ही नहीं चोरों ने फ्रिज में रखे दूध में बने लड्डू भी खाए औ रसोई में रखा परचून का सामान भी ले गए। मकान मालिक परिवार सहित प्रयागराज में कुंभ स्नान के लिए गया था। मामला कोटपूतली-बहरोड़ प्रागपुरा थाना क्षेत्र का है। यहां थाने से महज 200 मीटर दूर सुभाष चंद्र अग्रवाल घर से चोरों ने 12 लाख रुपए की नगदी और 38 लाख रुपए के गहने चुरा लिए। प्रागपुरा थाना अधिकारी किरण यादव ने बताया-सुबह 10 बजे सूचना मिली कि थाना के पास राहुल अग्रवाल के मकान में चोरी हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की।

मकान मालिक सुभाष चंद्र अग्रवाल ने मामले को लेकर रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया कि 5 फरवरी को वह अपने परिवार के साथ कुंभ मेले में स्नान के लिए गए थे। 8 फरवरी की सुबह 7 बजे जब घर लौटे तो देखा कि मकान का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो कमरों और अलमारियों के ताले टूटे पड़े थे। सुभाष चंद्र अग्रवाल के बेटे राहुल अग्रवाल ने बताया-5 फरवरी को सुबह 8 बजे पिता सुभाष अग्रवाल, मां सरोज देवी और मैं प्रयागराज के लिए निकले थे। 7 फरवरी को सुबह 11 बजे पड़ोसियों ने घर में चोरी की सूचना दी। इस पर उन्होंने अपने किसी रिश्तेदार को घर पर भेजा। जहां देखा तो मुख्य गेट का ताला लगा हुआ था। इसके बाद बाउंड्री से अंदर झांककर देखा तो ताला टूटा हुआ था। राहुल ने बताया-परिवार 8 फरवरी को सुबह 7 बजे घर पहुंचा।

अंदर जाकर देखा तो चोरों ने 12 लाख रुपए की नगदी के साथ 38 लाख के गहने पार कर लिए गए। जेवरात में सोने का फुल रानी सेट, सोने का हाफ सेट, 3 अंगूठी पुरुष, 7 अंगूठी महिला, 4 सोने की चेन, 5 जोड़े सोने के झुमके, 15 जोड़ी चांदी की पायजेब, 3 चांदी के कड़े, 30 चांदी के सिक्के, 2 सोने के नथ, 2 सोने के टीके समेत अन्य सामान चुरा लिया। इतना ही नहीं चोरों ने रसोई में रखा परचून का सामान भी नहीं छोड़ा और फ्रिज में रखे दूध में बने लड्डू भी खा गए। घर थाने से महज 200 मीटर दूर है। प्रागपुरा थाना अधिकारी किरण कुमार ने बताया-पीड़ित परिवार ने शिकायत दी है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।
Next Story