भारत

BREAKING: स्कूल संचालक ने तंत्र-मंत्र में बेटे को मार डाला, फैली सनसनी

Shantanu Roy
11 Oct 2024 2:45 PM GMT
BREAKING: स्कूल संचालक ने तंत्र-मंत्र में बेटे को मार डाला, फैली सनसनी
x
बड़ी खबर
Rampur. रामपुर। रामपुर में 11 साल के बच्चे की नदी में डूबने से मौत हो गई। सुबह घटनास्थल से 10 किमी दूर SDRF की टीम ने बच्चे के शव बरामद किया। परिजनों का आरोप है कि एक युवक बाइक से आया और खेत में खेल रहे दो बच्चों को बहला-फुसला कर अपहरण कर ले गया। आरोपी स्कूल संचालक है। उसका स्कूल नहीं चल रहा है। तंत्र-मंत्र करने के लिए दोनों मासूमों को अपने साथ नदी के किनारे ले गया। एक बच्चे को नदी में डुबाकर मार डाला। दूसरा बच्चा जान बचाकर वहां से भाग गया। घटना अजीम नगर थाना क्षेत्र के ढक्का हाजी नगर की है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। उससे घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। हाजी नगर निवासी साबिर हसन ने बताया कि उनका बेटा समी (11) 5वीं में पढ़ता था। गुरुवार सुबह घर के बाहर खेल रहा था। उसके साथ पड़ोस में रहने वाला शानिब (12) पुत्र अफसर अली भी खेल रहा था।


इस दौरान ग्राम नगलिया आकिल निवासी सलमान बाइक से आया और दोनों मासूमों को फुसलाकर साथ ले गया। सलमान ने एक दुकान से दोनों को नए कपड़े दिलवाए। इसका पेमेंट गूगल पे से किया। इसके बाद दोनों मासूमों को दरिया गढ़ थाना भोट गांव की पीला खार नदी के पास ले गया। सलमान जब बच्चों को नदी में डुबाने लगा, तो शानिब नदी से निकलकर भाग गया, जबकि समी को उसने डुबाकर मार दिया। शानिब कुछ दूर आकर रोने लगा। वहां से गुजर रहे लोगों ने उससे रोने का कारण पूछा, तो उसने पूरी बात बताई। तब तक
सलमान
वहां से फरार हो गया था। घटना का पता चलते ही गांव वालों के साथ बच्चों के परिजन मौके पर पहुंचे। समी की तलाश शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सुबह मासूम समी के शव को एसडीआरएफ ने पीला खार नदी से निकाला। परिजनों ने बताया कि सलमान का दिल्ली में बिरयानी का होटल है। उसका स्कूल भी है। वह स्कूल को चलाना चाहता है। इसके लिए तंत्र-मंत्र के लिए बच्चों की बलि चढ़ाने के लिए मासूमों का अपहरण कर साथ लेकर गया था। सलमान ने एक मासूम को डुबाकर मार दिया। जिसका शव नदी में सुबह मिला। पुलिस ने आरोपी सलमान को हिरासत में लिया है। एएसपी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है। साथ ही आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Next Story