भारत

BREAKING: ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, मौके पर पहुंची पुलिस

Shantanu Roy
23 Nov 2024 11:29 PM IST
BREAKING: ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, मौके पर पहुंची पुलिस
x
बड़ी खबर
Samastipur. समस्तीपुर। समस्तीपुर में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने अनिल ज्वेलरी शॉप में लूटपाट की। इस दौरान 2 करोड़ की ज्वेलरी और कैश लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाने की पुलिस और ASP संजय पांडे मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए हैं। शॉप मालिक के भतीजे सत्य प्रियदर्शी ऊर्फ डिक्कू ने बताया कि शाम 7 बजे ग्राहक बनकर पहले दो बदमाश पहुंचे। फिर एक-एक कर तीन बदमाश आए और दुकान मालिक अनिल कुमार और कर्मियों को गन पॉइंट पर लिया। इसके बाद दुकान के शो-केस में रखे सोना-चांदी और हीरा के गहने लूट कर भाग गए।


गल्ला से कैश भी ले गए है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश बुढ़ी गंडक बांध की ओर फरार हो गए। 39 आइटम की लूट हुई है। इसमें सोने की चेन, अंगूठी, हार के अलावा चांदी के गहने और हीरे से बने ज्वेलरी शामिल हैं। इसकी राशि करीब 2 करोड़ तक की होगी। ASP संजय पांडे ने बताया कि '5 बदमाशों ने इस लूट की घटना को अंजाम दिया है। दुकान में लगे CCTV में बदमाशों की गतिविधि कैद हुई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। दुकानदार की ओर से 39 आइटम लूटे जाने की बात बताई गई है। वहीं, बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।
Next Story