भारत

BREAKING: कारोबारी के घर 1.5 करोड़ की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Shantanu Roy
7 Feb 2025 5:43 PM GMT
BREAKING: कारोबारी के घर 1.5 करोड़ की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
x
बड़ी खबर
Patna. पटना। पटना में गुरुवार देर रात ट्रांसपोर्ट कारोबारी के घर 1.50 करोड़ रुपए की चोरी हुई है। चोरों ने घर में रखे 55 लाख कैश सहित एक से डेढ़ किलो सोने-चांदी के गहने पर हाथ साफ किया है। वारदात के वक्त घर में कोई नहीं था। दिलीप कुमार परिवार के साथ शादी में गए थे। शुक्रवार सुबह परिवार शादी से लौटा तो चोरी का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। दिलीप कुमार सिंह का ट्रांसपोर्ट समेत कई तरह का बिजनेस है। वे दीप माला कुंज में पत्नी, बच्चे और मां के साथ रहते हैं। उनके घर में दो मेड भी आती हैं। फतुहा
SDPO
पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। डॉग स्क्वायड की टीम भी मदद ली जा रही है। घटना नदी थाना क्षेत्र में स्थित सबलपुर गांव की है।


दिलीप कुमार के चाचा विनय कुमार सिंह का भी ट्रांसपोर्ट का बिजनेस है। दिलीप कुमार के 'दीप माला कुंज' आवास में ये वारदात हुई है। चोर छत के रास्ते सीढ़ियों के गेट की कुंडी तोड़कर घर में घुसे। पीड़ित दिलीप कुमार ने बताया 'मेरी भतीजी की शादी थी। पूरा परिवार पटना से बाहर गया हुआ था। चोरों ने सारी अलमारियों को तोड़ दिया। करीब 55 लाख रुपए कैश के साथ एक से डेढ़ किलो सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गए। चोरी हुए गहने पुश्तैनी और गिफ्ट में मिले थे, जिनमें घर की अन्य महिलाओं के गहने भी शामिल थे।' चोरी किए गए गहनों की कीमत लगभग एक करोड़ रुपए आंकी गई है। फतुहा SDPO निखिल कुमार ने बताया कि 'पीड़ित ने अभी तक लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस ने उन्हें सामान की सूची तैयार करने को कहा है। शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।'
Next Story