भारत
BREAKING: भारत मंडपम के पास हुई लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
28 Sept 2025 4:37 PM IST

x
बड़ी खबर
New Delhi. नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने रविवार को भारत मंडपम के पास 24 सितंबर को दिनदहाड़े हुई लूट का खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस लूट में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सेंट्रल दिल्ली के डीसीपी निधिन वाल्सन ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बारे में जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर को तिलक मार्ग थाना क्षेत्र में स्थित भारत मंडपम के पास एक लूट हुई थी। पीड़ित से सोना, चांदी और नकदी लूटी गई थी। डीसीपी निधिन वाल्सन ने बताया कि पीड़ित 24 सितंबर को चांदनी चौक से सोना, चांदी और नकदी लेकर भोगल मार्केट जा रहा था। तभी दो लोग बाइक पर आए और उन्होंने पिस्तौल दिखाकर उसका बैग छीनकर फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई। डीसीपी के मुताबिक, पुलिस ने मामले को सुलझाने के लिए कई टीमें गठित कीं। जांच के दौरान पता चला कि लूट में चार लोग शामिल थे।
पुलिस ने तीन आरोपियों- प्रदीप (बुराड़ी), काकू (रोहिणी) और विष्णु (किशनगंज) को गिरफ्तार कर लिया। प्रदीप इस लूट का मास्टरमाइंड है और उसके खिलाफ पहले से आर्म्स एक्ट और लूट के मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से 57 किलो चांदी, 200 ग्राम सोना, 1.86 लाख रुपए नकद, एक कार, एक स्कूटी और एक बाइक बरामद की है। जांच में यह भी पता चला कि पीड़ित का चांदनी चौक से निकलते ही कुछ लोग उसका पीछा कर रहे थे। डीसीपी निधिन वाल्सन ने कहा, "पुलिस को सूचना मिली कि एक संदिग्ध करोल बाग में छिपा है। वहां छापेमारी कर पहली गिरफ्तारी की गई। इसके बाद, काकू का पीछा करने पर उसने पुलिसकर्मी के पैर पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की।" उन्होंने बताया कि बरामद संपत्ति को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी खजूरी जाने की फिराक में थे। चौथा संदिग्ध अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें सक्रिय हैं। डीसीपी निधि वाल्सन ने कहा कि जल्द ही फरार आरोपी को भी पकड़ लिया जाएगा।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





