भारत

BREAKING: रिटायर्ड दरोगा के बेटे की हत्या, फैली सनसनी

Shantanu Roy
14 Oct 2024 1:10 PM GMT
BREAKING: रिटायर्ड दरोगा के बेटे की हत्या, फैली सनसनी
x
जांच में जुटी पुलिस
Meerut: मेरठ। शहर से सटे थाना मेडिकल क्षेत्र में रिटायर्ड दरोगा के बेटे की पीट- पीट का हत्या करने वाले हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा आज कई जगह पर दबिश डाली गईं। बता दें कि रविवार रात थाना मेडिकल क्षेत्र में रिटायर्ड दरोगा के 40 वर्षीय बेटे को कुछ लोगों ने पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान टेलीकॉम कंपनी में इंजीनियर विमल त्यागी के रूप में हुई थी। घटना की वजह पैसे से जुड़े लेन-देन के विवाद के अलावा हमलावरों से मृतक की व्यक्तिगत रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।


एसपी सिटी के अनुसार घटना रविवार रात थाना मेडिकल क्षेत्र के न्यूटिमा अस्पताल के पास हुई थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कल रात कुछ लोग विमल त्यागी को घर से बुला कर ले गए थे। विमल की हत्या का आरोप इन्हीं लोगों पर लगा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके छिपने के संभावित स्थानों पर दबिश डाली। लेकिन, आरोपी अभियुक्त हाथ नहीं आ सके। मृतक के पिता प्रमोद त्यागी ने बताया कि घटना के समय वह घटनास्थल के पास से गुजर रहे थे तभी उन्होंने देखा कि कुछ लोग उनके बेटे को बुरी तरह से पीट रहे हैं। यह देखकर वह तुरन्त शोर मचाते हुए बेटे को बचाने के लिए दौड़े। मेरे वहां पहुंचते ही हमलावर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि विमल की 3 साल पहले पहली पत्नी से तलाक के बाद दूसरी शादी हुई थी।
Next Story