भारत
BREAKING: PM मोदी ने बांग्ला ऑडियो जारी कर चुनाव को बताया तीर्थ यात्रा
Shantanu Roy
27 April 2026 5:44 PM IST

x
बंगाल में BJP के मुख्यमंत्री की शपथ होगी: मोदी
Kolkata. कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सोमवार शाम 5 बजे चुनाव प्रचार का समय समाप्त हो गया। इस दौरान सभी राजनीतिक दलों ने जोरदार प्रचार किया और मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्ला भाषा में एक ऑडियो संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने राज्य की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए चुनावी प्रक्रिया को लोकतंत्र का पवित्र उत्सव बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह ऑडियो साझा किया।
পশ্চিমবঙ্গে আমার প্রিয় পরিবারবর্গ, গণতন্ত্রের এই উৎসব আপনাদের সামনে বিজেপির বিজয়ের ধ্বজা ওড়ানোর এক সুবর্ণ সুযোগ নিয়ে এসেছে। আমি নিশ্চিত যে ২৯ এপ্রিল, আপনারা ভোটদানের এক নতুন রেকর্ড গড়বেন। এই ঐতিহাসিক মুহূর্তে, আমি একটি অডিও বার্তার মাধ্যমে আমার মনের ভাব ব্যক্ত করেছি… pic.twitter.com/rWH2xOEORY
— Narendra Modi (@narendramodi) April 27, 2026
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें जनता का जो स्नेह और समर्थन मिला है, वह उनके लिए अविस्मरणीय अनुभव रहा। उन्होंने इसे केवल राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि एक तीर्थ यात्रा जैसा अनुभव बताया। पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल की धरती पर हर रैली और रोड शो ने उन्हें नई ऊर्जा दी है। उन्होंने बताया कि जनता के बीच रहकर उन्हें गहरा आत्मिक जुड़ाव महसूस हुआ, जिसने उनके विश्वास को और मजबूत किया है। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र का हर चुनाव एक पवित्र अवसर होता है, जिसमें जनता की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण होती है।
अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि वे जब भी लोगों से मिलते हैं तो उन्हें ‘जनार्दन’ का स्वरूप दिखाई देता है और यह अनुभव उन्हें नई प्रेरणा देता है। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और समाज के हर वर्ग से अपार स्नेह और समर्थन मिला है, जिसे वे अपनी सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि बंगाल को विकास की नई दिशा देना है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता अब बदलाव चाहती है और एक सुरक्षित तथा समृद्ध भविष्य की उम्मीद कर रही है। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य बंगाल की सेवा करना और इसे विकास की मुख्यधारा में लाना है।
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने यह भी कहा कि वे बंगाल के सामने आने वाली हर चुनौती को अवसर में बदलने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और लोकतंत्र के इस पर्व को मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि हर वोट राज्य के भविष्य को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि जनता के समर्थन से पश्चिम बंगाल में विकास की नई शुरुआत होगी और राज्य एक उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा, विकास और अवसरों को बढ़ाना है।
Next Story





