
कन्नौज: इत्र कारोबारी पीयूष जैन को कानपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है. अब तक की छापेमारी के दौरान उनके पास से 357 करोड़ कैश और जूलरी बरामद की गई है. इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कन्नौज स्थित आवास पर पिछले 18 घंटे से डीजीजीआई की छापेमारी लगातार चल रही है। टीम शहर के छिपट्टी मोहल्ला स्थित उनके पैतृक आवास पर शुक्रवार शाम करीब चार बजे पहुंची थी, तब से लेकर शनिवार सुबह तक यह छापेमारी कार्रवाई जारी है। बताया जा रहा है कि घर के अंदर काफी लॉकर और कमरे हैं, जिस कारण टीम को समय लग रहा है। डीजीजीआई ने इत्र कारोबारी पीयूष जैन को भी हिरासत में लिया। सूत्रों ने बताया कि कानपुर में 175 करोड़ की नगदी मिलने के बाद यहां से भी बड़ी मात्रा में नगदी और ज्वैलरी मिली है, हालांकि टीम ने अभी सब कुछ गोपनीय रखा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





