भारत
BREAKING: ओवरस्पीड कार बेकाबू होकर पेड़ से टकराई, 2 की दर्दनाक मौत
Shantanu Roy
18 Nov 2024 11:44 PM IST

x
बड़ी खबर
Narnaul. नारनौल। हरियाणा में महेंद्रगढ़ के नारनौल में ओवरस्पीड कार बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई। जिसमें कार सवार 2 युवकों की मौत हो गई जबकि 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। यह युवक सगाई समारोह में हिस्सा लेने गए हुए थे। मृतकों में शामिल युवक के मौसेरे भाई की सगाई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी। जानकारी के मुताबिक गांव गहली से गांव धरसू जाने वाली रोड पर हुए हादसे का पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद चारों युवकों को कार से निकाला गया। इसमें जिंदा बचे 2 युवकों को इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक गांव गहली में सगाई का कार्यक्रम था। यह सगाई गांव गहली के रहने वाले आकाश (26) के मौसेरे भाई की थी। जिसमें उसके दोस्त गांव गहली के रहने वाले सुरेंद्र (45), अमित(30) और रघुनाथपुरा का रहने वाला विजेंद्र (25) भी शामिल होने आए थे।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





