भारत

BREAKING NEWS: ट्रेन से गिरने पर युवक की मौत, फैली सनसनी

Shantanu Roy
28 Aug 2024 11:41 PM IST
BREAKING NEWS: ट्रेन से गिरने पर युवक की मौत, फैली सनसनी
x
बड़ी खबर
Bareilly. बरेली। बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में एक यात्री की ट्रेन से गिरने के चलते मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। फतेहगंज पुलिस ने बताया कि 28 अगस्त को रेलवे स्टेशन भिटौरा के स्टेशन मास्टर ने अवगत कराया गया कि एक अज्ञात व्यक्ति की थानपुर ग्राम के पास ट्रेन से गिरकर मौत हो गई है। युवक की उम्र लगभग 26 से 28 साल की है। उसके सिर व शरीर में काफी चोट है। पुलिस ने आसपास के गांव के लोगों को बुलाकर शिनाख्त की कोशिश की गई। लेकिन कोई व्यक्ति उसकी शिनाख्त नहीं कर सका। मृतक के दाहिने हाथ पर बल्ली सिंह नाम लिखा है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही की जा रही है।
Next Story