भारत

BREAKING NEWS: मेट्रोमोनियल साइट के जरिए महिलाओं से की ठगी, ठगबाज गिरफ्तार

Shantanu Roy
24 Sept 2024 7:28 PM IST
BREAKING NEWS: मेट्रोमोनियल साइट के जरिए महिलाओं से की ठगी, ठगबाज गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
Greater Noida. ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जो मेट्रोमोनियल साइट के जरिए महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाकर ठगी करता था। आरोपी राहुल चतुर्वेदी आईआईएम से पास आउट और खुद को एक प्रतिष्ठित कंपनी का रीजनल मैनेजर बताता था। आरोपी ने अब तक 20 से अधिक महिलाओं को अपने झूठे वादों का शिकार बनाया है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति अवस्थी ने बताया कि आरोपी राहुल मेट्रोमोनियल साइट पर प्रीमियम अकाउंट बनाता था, ताकि उसकी प्रोफाइल असली लगे और महिलाएं उस पर विश्वास कर सकें। वह महिलाओं से मिलने के बाद फर्जी सैलरी स्लिप दिखाता था।


शादी का झांसा देकर उन्हें ठगता था। आरोपी का मुख्य निशाना आर्थिक रूप से सम्पन्न महिलाएं होती थीं। बता दें कि राहुल न केवल महिलाओं से मिलता था, बल्कि उनकी फैमिली के साथ भी संपर्क करता था। ठगी के लिए वह अपनी आवाज बदलकर खुद अपना पिता बताकर भी उनसे बात करता था। इस प्रकार वह महिलाओं और उनके परिवार का विश्वास हासिल कर लेता था। बिसरख पुलिस ने आरोपी राहुल चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर कई महिलाओं से धोखाधड़ी करने का आरोप है और पुलिस उसकी आपराधिक गतिविधियों की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि अन्य पीड़ित महिलाओं की जानकारी भी जुटाई जा सके।
Next Story