भारत

BREAKING NEWS: दो नाबालिगों ने युवक को चाकू से गोदा, फैली सनसनी

Shantanu Roy
7 Sep 2024 3:51 PM GMT
BREAKING NEWS: दो नाबालिगों ने युवक को चाकू से गोदा, फैली सनसनी
x
बड़ी खबर
Bhopal. भोपाल। शहर के बागसेवनिया थाना इलाके में मामूली विवाद के बाद दो नाबालिगों ने मिलकर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। शुक्रवार रात को हुई इस घटना में युवक के गले समेत शरीर के अन्य कुछ हिस्सों में गहरे जख्म हो गए। उनके बीच घूरने की बात को लेकर विवाद हुआ था। युवक को गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार तड़के उसने दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर चाकू लहराते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। बागसेवनिया थाना पुलिस के मुताबिक इलाके के अरविंद विहार कॉलोनी में रहने वाला राज यादव पेशे से मजदूर है।

शुक्रवार को वह और उसका भांजा गणेश उर्फ गजेंद्र यादव काम के बाद घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में शर्मा कॉम्पलेक्स के पास वह किराने का सामान खरीदने एक दुकान पर रुके। राज दुकान पर सामान खरीदने लगा और गणेश पास में ही पटिये पर बैठ गया। इसी बीच दो किशोरवय युवा वहां आए और भांजे को घूरने लगे। भांजे ने घूरने का कारण पूछा तो आरोपित गाली-गलौज करने लगे। भांजे ने विरोध किया तो आरोपितों ने चाकू निकालकर भांजे पर दनादन प्रहार कर दिए और वहां से भाग गए। राज भांजे गणेश को लहूलुहान अवस्था में लेकर अस्पताल पहुंचा और भर्ती कराया। इलाज के दौरान शनिवार सुबह करीब चार बजे गणेश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायमी के बाद मामले को विवेचना में ले लिया है। पुलिस फरार नाबालिग आरोपितों की तलाश कर रही है।
Next Story