भारत

BREAKING NEWS: लोगों से ठगी करने वाला तांत्रिक गिरफ्तार

Shantanu Roy
16 July 2024 7:19 PM IST
BREAKING NEWS: लोगों से ठगी करने वाला तांत्रिक गिरफ्तार
x
पूजा-पाठ के नाम पर लेते थे लाखों रुपए
Indore. इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के एरोड्रम थाना Aerodrome Police Station क्षेत्र में पिछले दिनों एक तंत्र क्रिया के नाम पर एक महिला को ठगने का मामला सामने आया था। जिसमें तांत्रिक, महिला से 1 लाख से अधीक ठग कर फरार हो गया था। पूरे मामले में पुलिस ने आज तांत्रिक बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी विनोद मीणा ने बताया कि, पिछले दिनों एरोड्रम क्षेत्र की रहने वाली प्रेम बाई चंदेल नामक महिला ने शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसमें उसने बताया था कि, उनके घर में उनके बच्चे की तबीयत ठीक नहीं रहती है।


उसी का फायदा उठाकर एक तांत्रिक बाबा ने हवन पूजन और तांत्रिक क्रिया करने के नाम पर महिला को अपने झांसे में लिया और उनके बेटे को ठीक करने का दावा भी किया। महिला से तांत्रिक बाबा ने एक लाख से अधिक की राशि भी ले ली और फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उक्त तांत्रिक बाबा को राजेंद्र नगर क्षेत्र से पकड़ा है। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम संतोष नाथ बताया। वहीं आरोपी से धोखाधड़ी कर प्राप्त की गई रकम भी पुलिस ने बरामद कर ली है। आरोपी ने और भी इस तरह की धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया है या नहीं, पुलिस इस बात की पूछताछ कर रही है।
Next Story