भारत

Breaking News: 14 गायों की तस्करी, भाग निकले तस्कर

Shantanu Roy
14 Jun 2024 10:07 PM IST
Breaking News: 14 गायों की तस्करी, भाग निकले तस्कर
x
बड़ी खबर
Burhanpur. बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर Burhanpur में गौ तस्करी Cow Smuggling के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 14 गोवंश को जब्त किया है। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बुरहानपुर में जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार पाटीदार के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आगामी त्योहार से पहले गोवंश तस्करी को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने बेरी मैदान में दबिश दी। इस दौरान 14 गोवंश जब्त किया गया है। एसपी देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि शुक्रवार की शाम 5 बजे बेरी मैदान में दबिश देकर 14 गोवंश जब्त किया है। इस कार्रवाई के दौरान गौ तस्कर मौके से फरार हो गए। इस मामले में गोवंश अधिनियम के तहत केस पंजीबद्ध किया गया है। फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Next Story