भारत
Breaking News: शहर ए काजी मौलाना मुफ्ती मुहम्मद वलीउल्लाह का निधन
Shantanu Roy
28 Jun 2024 12:06 AM IST

x
बड़ी खबर
Gorakhpur. गोरखपुर। गोरखपुर के शहर ए काजी मौलाना मुफ्ती मुहम्मद वलीउल्लाह ने 96 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. गोरखपुर के तुर्कमानपुर के निवासी मौलाना मुफ्ती मुहम्मद वलीउल्लाह उर्दू, अरबी, फरसी के अच्छे जानकार रहे हैं. मौलाना मुफ्ती मुहम्मद वलीउल्लाह खूनीपुर स्थित मदरसा अंजुमन इस्लामिया में उर्दू की तालीम भी देते रहे हैं. कल यानी 28 जून को बाद नमाज जुमा उर्दू बाजार की जामा मस्जिद में जनाजे की नमाज अदा की जाएगी. उसके बाद हजरत मुबारक खां शहीद कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्दे खाक किया जाएगा. मौलाना वालीउल्लाह की कुछ दिनों पहले तबीतय नासाज हो गई थी. इसके बाद उनके घरवालों ने उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में एडमिट किया था. डॉक्टर्स के मुताबिक, उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी. उनके ऑक्सीजन लेवल में भी गिरावट दर्ज की गई थी. उनकी तबीयत को देखते हुए आईसीयू में रखा गया था।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





