भारत
BREAKING NEWS: अवैध पटाखों की फ़ैक्ट्री पर पुलिस ने मारी रेड़, आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
9 Sept 2024 10:36 PM IST

x
बड़ी खबर
Meerut: मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के थाना सरुरपुर प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में सरूरपुर पुलिस ने ग्राम गोटका के रहने वाले एक युवक को अवैध पटाखों व विस्फोटक सामग्री के साथ पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए आज शाम बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अरमान अपने भाई सकरुद्दीन पुत्र सहीउद्दीन व गफरुद्दीन पुत्र सहीउद्दीन निवासीगण ग्राम गोटका के साथ मिलकर अपने घर के अन्दर अवैध पटाखो का निर्माण करते हैं। पुलिस अधिकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के आदेशानुसार जनपद में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मेरठ के दिशा निर्देशों के क्रम में क्षेत्राधिकारी सरधना के कुशल निर्देशन में आज थाना सरूरपुर पुलिस द्वारा धारा 270/288/292 बीएनएस व 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम मे वांछित अभियुक्त अरमान पुत्र सकरुद्दीन निवासी ग्राम गोटका थाना सरुरपुर मेरठ उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के घर से 84 सुतलीबम पूर्ण निर्मित तथा बम को बनाने मे इस्तमाल सुतली के 19 बंडल बडे आकार के, पटाखा बनाने मे इस्तमाल करने हेतु 10 कि0ग्रा0 अखवार के टुकडे, पटाखे बनाने हेतु इस्तमाल गत्ते का खोल लगभग 50 कि0ग्रा0, 21 बंडल काले रंग की पटाखे बनाने बाली बत्ती जिसके उपर बारुद का लेप लगा हुआ है, 74 अर्द्ध निर्मित पटाखे बडे आकार के व 35 छोटे व बडे पूर्ण निर्मित सुतलीबम भिन्न प्रकार के, 08 पूर्ण निर्मित देशी फुलझडी स्टिक, एक 250 एमएल स्टिंग की बोटल मे बारुद आधी भरी हुई है, लगभग आधा किलो पटाखे पैक करने हेतु ट्रान्सपेरेन्ट पलीथीन, 02 छोटी कुल्हाडी, एक कैची, एक स्टेपलर व पिन की डिब्बी, आधा पैकेट हाईड्रोबोम्ब नामक सुतलीबम्ब पर लगाने बाली रिबिन पडे है व दो फायर एक्सटिग्यूसर सिलैण्डर लाल रंग करीब 05 लीटर क्षमता के बरामद हुए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





