भारत

BREAKING NEWS: नीलकंठ स्वीट्स को मिला नोटिस, फूड डिपार्टमेंट ने की कार्रवाई

Shantanu Roy
15 Aug 2024 4:11 PM GMT
BREAKING NEWS: नीलकंठ स्वीट्स को मिला नोटिस, फूड डिपार्टमेंट ने की कार्रवाई
x
बड़ी खबर
Lucknow. लखनऊ। लखनऊ के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन FSDA की टीम ने नीलकंठ स्वीट्स के प्रोडक्ट के सैंपल लिए हैं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने नीलकंठ स्वीट्स, गोमती नगर की मिठाइयों की जांच की। बता दें, बीते 7 दिन पहले नीलकंठ स्वीट्स से लिए गए लड्डू खाने से जिला न्यायालय की ADJ (विशेष न्यायाधीश), उनकी बहन और नौकरानी की तबीयत खराब हो गई थी।
ADJ
मंजुला सरकार ने नीलकंठ स्वीट्स पर FIR दर्ज कराई है। इसमें कहा- गोमती नगर स्थित नीलकंठ स्वीट्स से जो लड्‌डू खरीदे थे। वो खराब बूंदी के बने थे। उसे खाने से पेट में इंफेक्शन हो गया। तबीयत बिगड़ गई।


मामला सामने आने के बाद गुरुवार को FSDA की टीम नीलकंठ स्वीट्स पहुंची और सैंपल लिए। नीलकंठ स्वीट्स के डायरेक्टर विष्णु गुप्ता ने FSDA टीम को खाद्य लाइसेंस दिखाया। टीम ने मौके पर 7 नमूने लिए। जिनमें बेसन, घी, मोतीचूर लड्डू, घेवर, समोसा, अनरसा और गोल गप्पे में इस्तेमाल पानी शामिल है। ये नमूने जांच के लिए खाद्य विश्लेषक उत्तर प्रदेश को भेजा गया है।
ADJ
ने पुलिस को दी एप्लिकेशन में लिखा है- 31 जुलाई की शाम करीब 6.30 बजे गोमती नगर विजय खंड स्थित नीलकंठ मिठाई की दुकान से 250 ग्राम बूंदी के लड्डू, दो छोटे घेवर, अनरसा, समोसे और पानी के बताशे खरीदे थे।


घर जाकर लड्डू खुद खाने के साथ बहन मधुलिका सरकार और नौकरानी अनीता को दिए। लड्डू खाने के आधे घंटे में सभी के पेट में दर्द शुरू हो गया। जब वह दूसरे दिन कोर्ट पहुंचीं, तो उनकी तबीयत खराब हो गई। पूरे दिन उल्टी जैसा महसूस हो रहा था। उन्हें लगा कि ये अपने आप ठीक हो जाएगा। महिला जज ने बताया कि 3 अगस्त को वह कोर्ट पहुंची तो उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। लंच के बाद वह कोर्ट के रेस्ट रूम में अचानक बेहोश हो गईं। न्यायालय के ADJ कृष्ण कांत शुक्ला, पैरोकार गीता रानी और चालक अंकित शुक्ला उन्हें बेहोशी की हालत में गोमती नगर विस्तार स्थित हेल्थ सिटी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर राकेश श्रीवास्तव ने उनका इलाज किया। डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि आपको पेट में गैस्ट्रोएंटेराइटिस इन्फेक्शन हो गया। अस्पताल में चले 3 दिनों के इलाज के बाद भी अभी उनका ट्रीटमेंट चल रहा है।
Next Story