भारत

BREAKING NEWS: जंगल में ले जाकर नाबालिग के साथ किया रेप

Shantanu Roy
28 Aug 2024 12:16 AM IST
BREAKING NEWS: जंगल में ले जाकर नाबालिग के साथ किया रेप
x
बड़ी खबर
Purnia. पूर्णिया। पूर्णिया में एक 25 साल के युवक ने नाबालिग लड़की को गांव में घुमाने के बहाने जंगल में ले जाकर रेप जैसी घटना को अंजाम दिया है. घटना मरंगा थाना क्षेत्र के कवैया की है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. पीड़िता के परिजनों ने बताया कि नाबालिक लड़की अपनी मौसी के घर मरंगा थाना के कवैया गांव आई थी. इसी दौरान मौसी के घर के पास का ही रहने वाला मोहना ऋषि ने लड़की को गांव में घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया और नहर के समीप वाले जंगल में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। लड़की के चीखने की आवाज सुनकर कुछ बच्चों ने आरोपी को गलत काम करते देखा।


गांव में हल्ला करने लगा. हल्ला की आवाज सुनकर आसपास के लोग नहर के समीप जंगल के तरफ दौड़े, जहां लोगों ने लड़की को बेहोशी की हालत में देखा. उसके बाद घटना की जानकारी मरंगा थाना पुलिस को दी. पुलिस ने नाबालिग की गंभीर हालत को देखते हुए पूर्णिया मेडिकल इलाज के लिया लाया. डॉक्टरों ने बताया कि लड़की का मेडिकल टेस्ट कराया गया है और उसकी हालत काफी गंभीर है. मरंगा थानाध्यक्ष रूपक रंजन ने बताया कि पुलिस ने आरोपी मोहना ऋषि को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे जल्द से जल्द सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
Next Story